Bihar Sarawagi: बिहार सरावगी एलिवेटेड कॉरिडोर दो अंतिम दरभंगा

Tue, Mar 10 , 2026, 08:11 PM

Source : Uni India

BJP: भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि बैठक के दौरान शहर में निर्माणाधीन छह आरओबी (ROB) यथा दिल्ली मोड़, दोनार चौक, पंडासराय, चट्टी चौक तथा कंगवा गुमटी के दोनों आरओबी के निर्माण कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। सरावगी ने बताया कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इन सभी आरओबी का निर्माण दरभंगा की बहुप्रतीक्षित मांग रही है। उन्होंने बताया कि दोनार आरओबी का निर्माण फोर-वे कनेक्टिविटी के साथ किया जा रहा है। दोनार चौक से सोनकी, भठियारीसराय, कर्पूरी चौक तथा दरभंगा रेलवे स्टेशन की ओर चार दिशाओं में रास्ते उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि यह टू-लेन आरओबी होगा, जिसके ऊपर से एलिवेटेड कॉरिडोर भी गुजरेगा। यह आरओबी दरभंगा के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित है, जहां हर दिन जाम की समस्या बनी रहती है। आरओबी के निर्माण से प्रतिदिन हजारों लोगों को राहत मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी।

श्री सरावगी ने बताया कि शहर के तीनों ऐतिहासिक तालाब हराही, दिग्घी और गंगासागर के एकीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य भी अब बिहार पुल निर्माण निगम द्वारा किया जाएगा। बैठक में इन तीनों तालाबों के एकीकरण का कार्य शीघ्र आरंभ कराने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि तीनों तालाब के चारों तरफ नई तकनीक के साथ निर्माण कार्य होगा। वहीं शिवधारा से हरपुर तक जाने वाली 4.40 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में दरभंगा टावर सहित शहर की कई अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को लेकर भी समीक्षा की गई। दरभंगा नगर विधायक श्री सरावगी ने कहा कि दरभंगा का सर्वांगीण विकास, शहर को जाम से मुक्ति दिलाना तथा आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था से सुसज्जित करना उनका वर्षों पुराना संकल्प रहा है। जनता के सहयोग से आज इन परियोजनाओं को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी परियोजनाओं की प्रगति पर वह स्वयं व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न शेष रहे और दरभंगा को जल्द से जल्द बेहतर यातायात व्यवस्था का लाभ मिल सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups