रवींद्र चव्हाण ने विलासराव देशमुख पर अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताया!

Tue, Jan 06 , 2026, 10:10 PM

Source : Uni India

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख (Vilasrao Deshmukh) पर अपनी टिप्पणी को लेकर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि नगर निगम चुनाव का मकसद नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देना और यह तय करना है कि कौन सी पार्टी तेजी से विकास कर सकती है। चव्हाण ने कहा, "मैंने विलासराव देशमुख के बारे में कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की। वह एक वरिष्ठ नेता थे और मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने चुनाव प्रचार को विलासराव देशमुख के इर्द-गिर्द केंद्रित करके वोट मांग रही है, इसीलिए हमने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा किए गए कामों को देखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अगर देशमुख के परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह ईमानदारी से माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयान को राजनीतिक तौर पर नहीं देखा जाए और उन्होंने यही बात श्री देशमुख के बेटे से भी कही है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब श्री चव्हाण ने लातूर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि लोगों का उत्साह दिखाता है कि 'विलासराव देशमुख की 100 प्रतिशत यादें शहर से मिटा दी जाएंगी।' इस टिप्पणी पर पूरे महाराष्ट्र में खासकर कांग्रेस में तीखी प्रतिक्रिया हुई। कांग्रेस के श्री प्रशांत जगताप ने श्री चव्हाण की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा नेता का बयान उनके मूल्यों को दिखाता है और उन्होंने इसे पार्टी के 'झूठे हिंदुत्व' का पर्दाफाश बताया। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति में दिवंगत आत्माओं का सम्मान किया जाता है और श्राद्ध जैसे अनुष्ठानों के माध्यम से उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदुत्व का चोला ओढ़कर भाजपा नेता विलासराव देशमुख जैसे सम्मानित दिवंगत नेता की यादों को मिटाने की बात करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups