Former Pro-Vice Chancellor: रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रो वाइस चांसलर प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का निधन, शोक की लहर

Thu, Dec 25 , 2025, 03:07 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड के रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) के पूर्व प्रो वाइस चांसलर, वरिष्ठ पत्रकार और प्रख्यात शिक्षाविद प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण (Ved Prakash Sharan) का गुरुवार तड़के निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनका निधन राजधानी रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में हुआ। उनके निधन से शिक्षा, पत्रकारिता और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों के अनुसार प्रो. डॉ. शरण वर्ष 2021 से किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित (kidney-related illness) थे और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे पुत्री और दामाद को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।

प्रो. डॉ. वेद प्रकाश शरण का शैक्षणिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय में प्रो वाइस चांसलर के पद पर रहते हुए अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे पूर्व वे सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक सेवाएं देते रहे और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। इसके अलावा वे सेंट जेवियर्स कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के निदेशक भी रहे।

पत्रकारिता जगत में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वे रांची प्रेस क्लब के संस्थापक संयुक्त सचिव थे। रांची प्रेस क्लब ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। राजनीति के क्षेत्र में भी प्रो. डॉ. शरण सक्रिय रहे। वे कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई के पूर्व मुख्य प्रवक्ता रहे और राजनीतिक व सामाजिक मुद्दों पर उनकी स्पष्ट, संतुलित और तथ्यपरक सोच की सराहना की जाती रही है। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि शिक्षा जगत, पत्रकारिता जगत और राजनीतिक हलकों में शोक का माहौल है। कई शिक्षाविदों, पत्रकारों, राजनीतिक नेताओं और सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups