कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) बुधवार रात कोलकाता पहुंचे। वह आज (गुरुवार को) एक बड़े राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता शुभेंदु अधिकारी (BJP Leader Suvendu Adhikari) के साथ उनके नामांकन के समय उपस्थि रहेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार शाह का विमान कल रात करीब 12:30 बजे कोलकाता हवाई अड्डे (Kolkata airport) पर उतरा। वह लगभग 12:50 बजे हवाई अड्डे से होटल के लिए रवाना हुये और रात भर वहीं रुके। पार्टी ने उनके आगमन का एक वीडियो भी सामाजिक मीडिया पर साझा किया है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) का राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर में अधिकारी आज रोड शो करने के बाद अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शाह के रोड शो और नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनके साथ रहेंगे। भाजपा ने यह भी घोषणा की है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वाले दिनों में भवानीपुर में एक कार्यक्रम करने वाले हैं। पार्टी ने कहा कि रोड शो आज दोपहर के करीब हाजरा क्रॉसिंग से शुरू होगा। अधिकारी रोड शो के बाद अपना नामांकन दाखिल करने के लिए सर्वे बिल्डिंग जायेंगे।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि वाहन इमारत से लगभग 200 मीटर पहले रुक जाएंगे और अधिकारी शाह के साथ शेष दूरी पैदल तय करके अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। हाल के दिनों में शाह का कोलकाता का यह पहला दौरा नहीं है। इससे पहले शुक्रवार रात को वह भाजपा का 'चार्जशीट' जारी करने के लिए शहर आए थे। खराब मौसम के कारण हालांकि शाह के विमान के उतरने में देरी हुई थी। विमान रात करीब 12:25 बजे कोलकाता के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था लेकिन अंततः देर रात करीब 1:20 बजे उनका विमान उतरा। उतरने से पहले उसने लगभग 55 मिनट तक चक्कर लगाये।मनोज उप्रेती



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Apr 02 , 2026, 12:25 PM