नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

Thu, Apr 02 , 2026, 12:47 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (U.S. space agency, NASA) ने अपना मानवयुक्त चंद्र मिशन आर्टेमिस ।। (Crewed Lunar Mission Artemis II) को सफलतापूर्वक केप कैनावेरल से प्रक्षेपित कर दिया है। चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान (Orion spacecraft) अपने लक्ष्य की ओर रवाना हो गया है। प्रक्षेपण के बाद रॉकेट का पहला चरण ओरियन से सफलतापूर्वक अलग हो गया है तथा ओरियन पृथ्वी की कक्षा में भी स्थापित हो गया है। वह पृथ्वी की कक्षा में 24 घंटे तक चक्कर लगाने के बाद आगे की यात्रा के लिए निकलेगा।

यह आर्टेमिस कार्यक्रम के तहत नासा का पहला मानवयुक्त मिशन है। चार सदस्यीय दल में नासा के अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन, विक्टर ग्लोवर और क्रिस्टीना कोच शामिल हैं। साथ ही कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन भी दल का हिस्सा हैं। आर्टेमिस मिशन की योजना तीन चरणों में बनाई गई है। बिना चालक दल वाली पहली उड़ान 2022 के अंत में हुई थी। दूसरे चरण में चालक दल के साथ चंद्रमा के चारों ओर उड़ान भरी जाएगी, जिसके बाद तीसरे चरण में अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारा जाएगा।

चंद्रमा के चारों ओर से घमूने वाला यह मिशन 50 से अधिक वर्षों में नासा का पहला मानवयुक्त चंद्र मिशन है। यह 10 दिवसीय मिशन चार अंतरिक्ष यात्रियों को ओरियन अंतरिक्ष यान में चंद्रमा के चारों ओर भेजेगा। यह मनुष्यों द्वारा अब तक की गई सबसे लंबी अंतरिक्ष यात्रा होगी। दल चंद्रमा के दूरस्थ हिस्से से लगभग 7,400 किलोमीटर आगे तक यात्रा करेगा और फिर पृथ्वी पर लौटेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups