Ankita Bhandari Case: सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, Dec 25 , 2025, 11:38 AM

Source : Uni India

हरिद्धार। उत्तराखंड के हरिद्धार में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक कथित वीडियो के सोशल मीडिया (social media) पर वायरल होने के मामले में बहादराबाद थाना पुलिस ने कल देर शाम पूर्व विधायक सुरेश राठौर (Suresh Rathore)और अभिनेत्री उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतमलपुर बौंग्ला निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर की गई है। शिकायतकर्ता ने दोनों पर भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से अंकिता भंडारी हत्याकांड से संबंधित एक कथित वीडियो वायरल किया गया, जो तथ्यों से परे बताया गया है। आरोप है कि उक्त वीडियो और बयानों के माध्यम से दुष्यंत गौतम को जानबूझकर बदनाम करने का प्रयास किया गया,जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

शिकायतकर्ता के अनुसार एक आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दोनों आरोपियों ने दुष्यंत गौतम को लेकर बयानबाजी की। इस दौरान उन्हें दलित समाज का हितैषी बताते हुए स्वयं को उनका मसीहा कहने जैसे बयान दिए गए, जिससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और प्रेस वार्ता से जुड़े वीडियो फुटेज की गहनता से पड़ताल की जा रही है। थाना बहादराबाद पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups