Cold wave persists: छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर बरकरार, शीतलहर की संभावना

Thu, Dec 25 , 2025, 11:29 AM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव लगातार बना हुआ है एवं शीतलहर की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति देखी गई है। मौसम विभाग ने आज आगामी तीन दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस (Celsius) तक गिरावट की संभावना जताई है। उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दुर्ग जिले के एक-दो स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से कम दर्ज किया गया। दिन के समय हल्के बादल छाए रहे, जबकि शाम के समय ठंडक महसूस की गई। हवा की औसत गति लगभग 2 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर को रायपुर शहर में सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक से दो दिनों तक भी प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने नागरिकों से ठंड को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups