ISRO Lead L3M6 Launch : भारत ने LVM3-M6 से अमेरिका का सबसे भारी ब्लूबर्ड-6 उपग्रह लॉन्च किया

Wed, Dec 24 , 2025, 02:22 PM

Source : Uni India

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारत (india) का भारी-भरकम रॉकेट एलवीएम3एम6 (massive LVM3M6 rocket) ( जिसे ‘बाहुबली' उपनाम दिया गया है) अमेरिका स्थित एएसटी मोबाइलस्पेस (AST MobileSpace) के ब्लूबर्ड-6 उन्नत संचार उपग्रह को लेकर आज सुबह शार रेंज से रवाना हुआ।
चौबीस घंटे की सुचारू उलटी गिनती के बाद, स्वदेशी रॉकेट ने दूसरे प्रक्षेपण पैड (launch pad) से निर्धारित समय 0854 बजे शानदार ढंग से उड़ान भरी।
निर्धारित प्रक्षेपण समय से 15 मिनट पहले स्वचालित प्रक्षेपण अनुक्रम शुरू होने के बाद रॉकेट ने ठीक समय पर नारंगी धुएं के गुबार के साथ उड़ान भरी, जिससे धरती कांप उठी।
इसरो (ISRO) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "लिफ्टऑफ #एलवीएम3एम6 ने एसडीएससी-एसएचएआर से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।"
लगभग 16 मिनट की उड़ान के बाद, यह उपग्रह, जो एनआईएसएआर उपग्रह के बाद अमेरिका का दूसरा मिशन है, 520 डिग्री वृत्ताकार निचली पृथ्वी कक्षा में स्थापित हो जाएगा।
यह अब तक भारतीय धरती से प्रक्षेपण किया जाने वाला सबसे भारी उपग्रह है। मिशन कंट्रोल सेंटर में इसरो के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन सहित कई वैज्ञानिक, और पूर्व अध्यक्ष, साथ ही एएसटी स्पेसमोबाइल क्षेत्र के अधिकारी और वैज्ञानिक उड़ान के मार्ग को उत्सुकता से देख रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups