श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ओर से बंगलादेश में हिंदू समुदाय (Hindu community) पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में बड़ा रोष मार्च आयोजित किया गया। यह मार्च तहसील चौराहे से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक (Maharana Pratap Chowk) तक निकाला गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने बंगलादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया।
मार्च के दौरान विहिप के जिला मंत्री कृष्ण राव ने कहा कि हाल के दिनों में बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से दीपूचंद्र दास की घटना का जिक्र किया, जहां बिना किसी गलती के उन्हें पहले पीटा गया और फिर जला दिया गया। विहिप के नगर अध्यक्ष पृथ्वीराज स्वामी ने बताया कि मार्च महाराणा प्रताप चौक पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने बंगलादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया। इस दौरान बंगलादेश सरकार और यूनुस के खिलाफ तीखे नारे लगाये गये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 23 , 2025, 08:30 PM