ED files complaint: ईडी ने 158 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले मामले में सन परिवार ग्रुप के खिलाफ शिकायत दर्ज की

Tue, Dec 23 , 2025, 07:22 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को कहा कि उसने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत विशेष अदालत के समक्ष सन परिवार वुपडी मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज की है। ईडी ने अपनी पीएमएलए जांच तेलंगाना पुलिस द्वारा सन परिवार ग्रुप, मेथुकु रविंदर (Methuku Ravinder) और उनके करीबी सहयोगियों के खिलाफ दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। उन पर सन परिवार ग्रुप की कंपनियों और सन म्यूचुअली एडेड थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में निवेश पर उच्च रिटर्न की पेशकश करके आम जनता और भोले-भाले निवेशकों को ठगने का आरोप है।

जांच के अनुसार, मेथुकु रविंदर और उनके सहयोगियों ने 10,000 से अधिक निवेशकों से लगभग 158 करोड़ रुपये एकत्र किए और कथित तौर पर उन्हें ठगा। निवेशकों से एकत्रित धन को इस मामले में अपराध की आय के रूप में पहचाना गया है। ईडी की जांच से पता चला है कि मेथुकु रविंदर और उनके सहयोगियों ने निवेश पर प्रति वर्ष 100 प्रतिशत तक रिटर्न की पेशकश करके कई धोखाधड़ी योजनाएं शुरू कीं। इस उद्देश्य के लिए उन्होंने सन परिवार ग्रुप के अंतर्गत कई कंपनियां स्थापित कीं, जिनमें मेथुकु चिट फंड प्राइवेट लिमिटेड, मेथुकु वेंचर्स लिमिटेड, मेटसन निधि लिमिटेड, मेथुकु हर्बल लिमिटेड और मेथुकु मेडिकल एंड हर्बल फाउंडेशन शामिल हैं। एकत्रित धन को कथित तौर पर उनके नाम और उनके सहयोगियों के नाम पर विभिन्न चल तथा अचल संपत्तियां खरीदने में लगाया गया।

मामले की जांच में आगे पता चला कि मेथुकु रविंदर ने अपने करीबी सहयोगियों के नाम पर नई इकाइयां-एम/एस पुदामी एग्रो फार्म लैंड्स, एम/एस पुदामी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड और एम/एस डिवाइन इंफ्रा डेवलपर्स स्थापित कीं। इन इकाइयों के माध्यम से उच्च रिटर्न के वादों से निवेशकों को लुभाने के लिए नई पोंजी योजनाएं शुरू की गईं, और एकत्रित धन को फिर इन इकाइयों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में उपयोग किया गया। इससे पहले, ईडी ने मेथुकु रविंदर, उनके परिवार के सदस्यों और उनके करीबी सहायकों तथा सहयोगियों से संबंधित 25.20 करोड़ रुपये मूल्य की चल तथा अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups