Protests in Kolkata: बंगलादेश में दीपू दास की हत्या को लेकर कोलकाता में विरोध-प्रदर्शन

Tue, Dec 23 , 2025, 07:16 PM

Source : Uni India

कोलकाता।  बंगलादेश में दीपू दास (Dipu Das) की हत्या को लेकर दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद अब कोलकाता से भी विरोध-प्रदर्शन (protests) हो रहे हैं जिससे बेकबागन इलाके में बंगलादेश उप उच्चायोग (Bangladesh Deputy High Commission) के बाहर तनाव बढ़ गया। यह विरोध-प्रदर्शन पुलिस के साथ झडपों में बदल गया, जिससे मध्य और दक्षिण कोलकाता के कुछ हिस्सों में लोगों को थोड़ी हिंसा, गिरफ्तारियां और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि दीपू दास की हाल ही में बंगलादेश के मैमनसिंह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी, जिससे पश्चिम बंगाल और भारत के अन्य हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कोलकाता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और हिंदू जागरण मंच सहित संघ परिवार से जुड़े कई संगठनों ने हत्या की निंदा करने और ज्ञापन सौंपने के लिए बंगलादेश उप उच्चायोग तक मार्च का आह्वान किया। प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और बेकबागन की ओर मार्च किया लेकिन उप उच्चायोग पहुंचने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारी ज्ञापन सौंपने के लिए मिशन तक जाने पर अड़े रहे लेकिन पुलिस ने बार-बार घोषणा की कि बंगलादेश उप उच्चायोग के बाहर कोई भी जमावड़ा गैरकानूनी है और उनसे तितर-बितर होने और बैरिकेड्स से दूर जाने का आग्रह किया। पुलिस ने जैसे ही उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, स्थिति तेजी से अराजकता में बदल गई। प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच बार-बार झड़पें हुईं ।भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया । हिरासत में लिए जाने के दौरान प्रदर्शनकारी जेल वैन की छतों पर चढ़ गए। विरोध-प्रदर्शन के कारण बेकबागन और पार्क सर्कस के कुछ हिस्सों में अस्थायी रूप से ट्रैफिक जाम हो गया। इससे पहले दिन में दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली थी जहां बंगलादेश उच्चायोग के बाहर विहिप और बजरंग दल के विरोध-प्रदर्शनों के चलते पुलिस के साथ झड़पें हुईं थीं। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने और उच्चायोग की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups