घर पर आलता कैसे बनाएँ? जानें सही विधि...

Sun, Jul 13 , 2025, 02:51 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शादी-ब्याह, पूजा-पाठ या त्योहारों के मौके पर शादीशुदा महिलाएं अपने हाथों और पैरों (hands and feet) पर आलता (Alta) लगाना पसंद करती हैं। यह न सिर्फ़ हाथों और पैरों की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि हिंदू धर्म में आलता लगाना बेहद शुभ माना जाता है। हालाँकि, बाज़ार में मिलने वाला आलता कई बार पानी के संपर्क में आते ही जल्दी मुरझा जाता है या फैल जाता है। इसके अलावा, इसमें केमिकल्स का भी ख़तरा होता है, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप आलता लगाना चाहती हैं, तो इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। यहाँ हम आपको घर पर आलता बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि इसके लिए आपको कोई महंगा उत्पाद खरीदने की भी ज़रूरत नहीं है। आप इसे अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीज़ों से बना सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे-

आलता बनाने के लिए आपको 1 छोटा चम्मच चायपत्ती,

  • 1 छोटा चम्मच चीनी,
  • 1 छोटा चम्मच लाल सिंदूर और
  • नारियल का तेल चाहिए होगा।

आलता कैसे बनाएँ?

  • इसके लिए सबसे पहले एक पैन में चायपत्ती और चीनी डालकर उसे सूखा भून लें।
  • जब दोनों चीज़ें अच्छी तरह भुन जाएँ, तो इस पैन में एक छोटी कटोरी रख दें।
  • कटोरी के ऊपर एक बर्तन पानी भरकर उसे ढक दें और आँच धीमी कर दें।
  • कुछ देर बाद आप देखेंगे कि चायपत्ती और चीनी पिघलकर एक गाढ़ा घोल बन जाएगा।
  • इस घोल को लाल सिंदूर में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
  • अब इसमें 2-3 बूँदें नारियल का तेल डालें।
  • ऐसा करने से आपका आलता तैयार हो जाएगा।

आप इससे अपने हाथों और पैरों को सजा सकते हैं। यह आलता पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका रंग भी निखर जाता है। साथ ही, आलते में नारियल का तेल डालने से यह वाटरप्रूफ हो जाता है, जिससे यह हाथों और पैरों पर लंबे समय तक टिका रहता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प...! सपा अध्यक्ष का बाजार में आलू के गिरते दाम को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला 
Uttar Pradesh Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Passenger Misconduct: वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों से अभद्र व्यवहार के आरोप में चार ड्राइवर गिरफ्तार, दो वाहन भी किया जब्त 
Breaking News : कौशांबी और अमेठी में सड़क हादसा! महिला ने नाबालिग बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; और भी कई खबरें पढ़ें एक क्लिक में 
NCERT Apologizes: NCERT ने SC की सुनवाई से पहले ज्यूडिशियल करप्शन वाले चैप्टर पर पब्लिक में माफ़ी मांगी, कहा ‘पूरी किताब वापस…’

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups