Israeli Army : पश्चिमी तट पर इज़रायली सेना के हमले में 2 फ़िलिस्तीनी मारे गए

Fri, Apr 18 , 2025, 10:50 AM

Source : Uni India

रामल्लाह, 18 अप्रैल (वार्ता)। उत्तरी पश्चिमी तट (North West Coast) पर नब्लस प्रांत के ओसारिन शहर (City of Osaris) के पास गुरुवार रात इज़रायली सेना (Israeli Army) द्वारा दो फ़िलिस्तीनी मारे  (Two Palestinians killed) गए।
फ़िलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
रामल्लाह स्थित मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में मारे गए पीड़ितों की पहचान जिहाद अधम अब्दुल्ला आदिली (17) और सैफ़ ग़स्सान जबर आदिली (19) के रूप में की।
फ़िलिस्तीनी आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने बताया कि इज़रायली सेना ने भारी गोलीबारी के बीच ओसारिन पर हमला किया और इलाके में टकराव शुरू हो गया।
डब्ल्यूएएफए ने कहा कि एक और 20 वर्षीय फ़िलिस्तीनी घुटने में गोली लगने से घायल हो गया।
इज़रायली रक्षा बलों ने गुरुवार रात एक बयान में कहा कि ओसारिन के इलाके में बलों की “गतिविधि” के दौरान, उसके सैनिकों ने तीन “आतंकवादियों” की पहचान की, जिन्होंने राजमार्ग पर वाहनों की ओर पत्थर फेंके और यात्रियों की जान को खतरे में डाला।
इसमें कहा गया है, “सैनिकों ने खतरे को दूर करने के लिए आतंकवादियों (Terrorists) की ओर गोलीबारी की, जिसमें दो आतंकवादी मारे (Two terrorists killed) गए और एक घायल हो गया।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद! बुलंदशहर में तीन शव मिलने से सनसनी, लुटेरों का साथी सर्राफ गिरफ्तार; पढ़ें देश-प्रदेश की और भी खबरें
UPPSC 2026: यूपीपीएससी की एपीओ परीक्षा 22 मार्च को! प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ और वाराणसी आठ जिलों में  परीक्षा केंद्र
 एटीएस ने दो नाबालिगों के खिलाफ पेश किया 1000 पन्नों का चालान! आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़े मामले में संलिप्त बताये जा रहे 
ED Seizes 31 Properties: ईडी ने रिलायंस ग्रुप मामले में 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां की जब्त!
OBC Reservation : सिर्फ़ माता-पिता की इनकम के आधार पर OBC क्रीमी लेयर तय नहीं किया जा सकता; सुप्रीम कोर्ट का अहम फ़ैसला

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups