अंधे कत्ल का पर्दाफाश

Wed, Feb 16 , 2022, 06:00 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कलयुगी बेटा ही निकला पिता का कातिल
रायसेन, 16 फरवरी (हि.स.)।
रायसेन जिले के गौहरगंज थाने का मामला तीन दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या (murder) के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया ।
प्राप्त जानकारी अनुसार हरिओम उर्फ गौतम पुत्र शंकर लाल गौर उम्र 38 वर्ष, मानसिंह उर्फ मनीष इनवे उम्र 29 वर्ष, अमित लोवंशी पुत्र तुलसीराम लौवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी हज़ली, चौकी भोजपुर, थाना औबेदुल्लागंज ने शंकर लाल गौर की हत्या के आरोप में पुलिस ने गुरफ्तार किया है। 13 फरवरी को अचेत अवस्था में शंकरलाल का शव मिला, जिससे खून निकल रहा था। कत्ल के बाद पुलिस ने अपने दलबल के साथ शिनाख्त शुरू की। शुरुवाती जांच में मामला साफ हो गया कि बुजुर्ग की हत्या हुई है।
पुलिस की एफएसएल टीम ने सारे पहलू से जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार किया। बुधवार दोपहर थाना औबेदुल्लागंज में एडिशनल एसपी अमृत मीना, एसडीओपी मलकीत सिंह, थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, भोजपुर चौकी प्रभारी वैष्णवी जैन ने पत्रकारवार्ता में मामले का खुलासा किया। राजकुमार उर्फ राजू निवासी हाजली ने पुलिस को जानकारी दी कि कल (बारह की शाम) साढ़े सात बजे पिता जी खाना खाकर ख़िलायान वाले घर सोने गये थे। बड़े भाई हरिओम मोटर चालू करने गये थे तो वो खाट पर सो रहे थे। जब सुबह दूध कड़ाने खले में पहुंचा तो पिता जी खाट के नीचे औंधे मुंह गिरे हुए थे। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर संदेही मानसिंह इनवे को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर गहनता से पूछताछ दो तरह से की गई, मनोवैज्ञानिक व तकनीकी जानकारी से सामने आया कि बेटा हरिओम उर्फ गौतम गौर कर्ज़ की परेशानी के चलते योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। यहां परिवार में प्रधानता की लालसा के चलते बड़े बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। पुलिस व जनता के सामने पिता के मृत शरीर पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले 38 साल के बेटे ने अपने अधेड़ बाप की हत्या कर दी। मानसिंह इनवे ने कबूला की पैसे के लालच में मैंने व अमित लौवंशी ने घटना को अंजाम दिया। घटना में प्रयुक्त हथियार कुल्हाड़ी पुलिस ने अमित से बरामद की है।
बता दें कि पिता का हत्यारा आरोपित हिरिओम उर्फ गौतम विगत कई दिनों से पारिवारिक कर्ज़ एवं स्वयं के कर्ज से परेशान था। हिरिओम कि बयानों के मुताबित उसने सोचा कि वो पिता को रास्ते से हटा देगा तो कर्ज़ भी नही चुकाना पड़ेगा व वह परिवार का मुखिया बन जायेगा एवं हत्या के आरोप में वह अपने विरोधी संबंधियों को फंसा देगा। वह अपने संबधियों ने बैर का भाव भी रखता था। योजनाबद्ध तरीके से उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त मानसिंह इनवे एवं अमित लौवंशी को लालच लेकर योजना में शामिल कर लिया। हिरिओम ने सोचा कि बेटे होने के नाते कोई उस पर संदेह भी नही करेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups