हनुमानगढ़. राजस्थान (RAJASTHAN ) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) टाउन थाना इलाके में बड़ा हादसा (Accident ) हो गया. यहां ट्रक और कार की भिड़ंत में एक साथ सात लोगों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया. हालात देखकर ट्रक चालक मौके से भाग छूटा. राहगीरों ने कार में फंसे शवों और घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना दी. हादसे का कारण वाहनों का एक दूसरे को ओवरटेक करना बताया जा रहा है. हादसे में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे. हादसे की सूचना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसर गया.
पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार आधी रात को हनुमानगढ़ टाउन इलाके में नौरंगदेसर गांव के पास हुआ. कार में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे. इनमें से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो घायल हो गए. मृतकों में चार महिलाएं और एक मासूम बच्चा भी शामिल है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. घायलों और मृतकों के शवों को हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित सरकारी अस्पताल में लाया गया. वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद सात लोगों को मृत घोषित कर दिया.
हादसे के शिकार हुए लोग अपने गांव लौट रहे थे
टाउन पुलिस के अनुसार सभी मृतक और घायल नौरंगदेसर गांव निवासी थे. वे सभी लोग एक ही कार में सवार थे. वे पास के गांव आदर्श नगर से वापस अपने गांव नौरंगदेसर लौट रहे थे. उसी दौरान कार और एक ट्रक ने एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इस दौरान कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई. उसमें कार सवार सात लोग मारे गए. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों घायल बच्चों को बीकानेर रेफर किया गया है.
मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के थे
दुर्घटना के बाद एसपी राजीव पचार सहित पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल और चिकित्सालय पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली. इस हादसे में मारे गए लोगों में परमजीत कौर, उसका बेटा रामपाल सिंह, खुशविंदर सिंह, पुत्रवधू रीमा और परमजीत सहित दो बच्चों रीत तथा मनजोत की मौत हो गई. वहीं आकाशदीप (14) और मनराज कौर (2 ) का बीकानेर में उपचार चल रहा है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 29 , 2023, 12:52 PM