मुंबई. Dalip Tahil Prison Reason: बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल को एक मामले में 2 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. 65 साल के एक्टर दलीप ताहिल को यह सजा ड्रंक ड्राइविंग केस में हुई है. दलीप ने ‘बाजीगर’, ‘राजा’, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘गुलाम’, ‘सोल्जर’ और ‘कहो ना प्यार है’ समेत कई फिल्मों में नेगेटिव और सपोर्टिंग रोल निभाएं हैं. दलीप को जिस मामले में सजा हुई है, वह 5 साल पुराना है. साल 2018 में दलीप पर आरोप लगा था कि वह शराब पीकर कार चला रहे थे और उन्होंने अपनी कार से एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी थी. अब मेडिकल एक्सर्प्ट ने इसकी पुष्टि की है.
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर्स ने दावा किया था कि घटना के वक्त दलीप ताहिल के एल्कोहल के नशे में थे. गवाही के तौर डॉक्टर्स ने बताया कि दलीप ताहिल से शराब की बदबू आ रही थी. उनकी आंखों की पुतलियां फैली हुई थीं. वह लड़खड़ा कर चल और बोल रहे थे. मुंबई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गवाही को ध्यान में रखते हुए दलीप ताहिल को दोषी पाया.
दलीप की कार से घायल हुई थी महिला
गवाहों और तथ्यों को आधार मानते हुए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने दलीप को महीने की सजा सुनाई है. दलीप ताहिल की कार से ऑटो रिक्शा को टक्कर लगने से एक महिला भी घायल हुई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, दलीप ने उस समय में पुलिस को एल्कोहल टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल देने से इनकार कर दिया था.
दलीप ताहिल ने की थी भागने की कोशिश
दिलीप ताहिल ने एक्सीडेंट के भागने की भी कोशिश की थी, लेकिन गणेश विसर्जन के चलते लगे ट्रैफिक जाम की वजह से वह फंस गए. लोगों ने कथित तौर पर दलीप की कार को रोक लिया और उनसे भिड़ गए थे. रिपोर्ट में कहा गया कि दलीप ताहिल लोगों से बहस करने लग गए थे और उनसे धक्का-मुक्की भी की. इसके बाद पुलिस को बुलाकर उन्हें हिरासत में करवाया गया.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 22 , 2023, 02:22 AM