भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस किसी भी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी अब पहले के मुकाबले ज्यादा हो गई है. कई सारी एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपने फैशन सेंस से फैंस को हैरान करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा से लेकर नेहा मलिक का नाम इस लिस्ट में शामिल है.
.gif)
हाल ही में मोनालिसा ने ब्लैक आउटफिट में अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में वे वन पीस डेनिम ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनका ये आउटफिट एकदम जुदा नजर आ रहा है और उनपर काफी शूट भी कर रहा है. मोनालिसा ने अलग-अलग पोज में तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल भी खूब हो रही हैं.
.gif)
वहीं एक्ट्रेस नेहा मलिक की बात करें तो उन्होंने एक यूनिक आउटफिट कैरी किया हुआ है. वे सिल्वर और लाइट पिंक कलर की ऑफशोल्डर ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने अलग-अलग पोज में कई सारी फोटोज और वीडियोज भी इस आउटफिट में साझा किए.
.gif)
उनके अलावा नम्रता मल्ला भी अपने फैशन सेंस से फैंस को दीवाना कर देती हैं. उनके चाहनेवालों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. हाल ही में नम्रता मल्ला का अलग ही स्वैग नजर आया जब उन्होंने क्रीम कलर की टाइट शॉर्ट शर्ट में अपनी फोटोज शेयर की. इस दौरान उन्होंने येलो शेड का चश्मा भी लगाया हुआ था.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 15 , 2023, 08:50 AM