लंदन: शाही परिवार के लेखक टॉम क्विन ने दावा किया है कि लोगों की नजर में प्रिंस विलियम और केट मिडलटन (Prince William and Kate Middleton) एक आदर्श कपल लगते हैं, लेकिन असलियत यह है कि महल के दरवाजों के पीछे वे लड़ते-झगड़ते हैं. टॉम क्विन ने बताया कि यह लड़ाई मामूली नहीं होती, वे एक दूसरे पर सामान भी फेंकते हैं. लेखक ने अपनी नई किताब ‘गिल्डेड यूथ: एन इंटिमेट हिस्ट्री’ में शाही जोड़ों की लड़ाई के बारे में लिखा है.
लेखक ने बताया कि दुनिया के किसी भी अन्य विवाहित जोड़े की तरह, दोनों के बीच लड़ाई होती है. उनके स्वभाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों भले ही शांत दिखें, लेकिन विलियम बहुत गुस्सैल (william very angry) हैं. हालांकि केट बहुत शांत दिखती हैं. लेकिन यह हमेशा सच नहीं होता. प्रिंस विलियम (Prince William) टकराव से बचते हैं, लेकिन जल्दी ही वह क्रोधित भी हो जाते हैं. हम इसका एक उदाहरण हैरी की किताब में देखते हैं… लेकिन केट बहुत शांतचित हैं.
केट प्यार से विलियम को “बेब” बुलाती हैं
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के रिश्ते में कुछ आकर्षक पहलू भी हैं. लेखक ने दावा किया कि केट प्यार से विलियम को “बेब” कहकर बुलाती है और वह कुछ और नामों से भी उनको पुकारती हैं. जिनमें ‘बेबीकिंस’ और चिढ़ाने वाला ‘डचेस ऑफ डूलिटल’ शामिल है. वे एक-दूसरे का मजाक भी उड़ाते हैं, खासकर जब प्रिंस विलियम के पतले बालों की बात आती है. टॉम क्विन के अनुसार, केट मिडलटन उन्हें प्यार से ‘गंजा’ कहकर चिढ़ाती थीं.
कौन हैं प्रिंस विलियम?
प्रिंस विलियम ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III के बड़े बेटे हैं. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद, प्रिंस चार्ल्स सिंहासन पर बैठे हैं. इसके साथ चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम अब राजगद्दी के अगले उत्तराधिकारी हैं. विलियम प्रिंस ऑफ वेल्स और 25वें ड्यूक ऑफ कॉर्नवाल भी हैं. इसके साथ ही प्रिंस विलियम को डचेस ऑफ कॉर्नवाल की संपत्ति विरासत में मिली है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Aug 08 , 2023, 10:35 AM