Blood Pressure Chart: ब्लड प्रेशर बढ़ने और कम होने की परेशानी इन दिनों आम हो गई है. बड़ी तादाद में लोग ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे हैं. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक विश्व में 30-79 साल की उम्र के करीब 128 करोड़ लोग हाई बीपी (Hypertension) का शिकार हो चुके हैं. इनमें से 46 फीसदी लोगों को तो इस कंडीशन के बारे में पता भी नहीं है. ब्लड प्रेशर को वक्त रहते कंट्रोल न किया जाए तो जान जा सकती है. ब्लड प्रेशर को लेकर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन क्या आप ब्लड प्रेशर की नॉर्मल रेंज जानते हैं. तमाम लोगों को यह नहीं पता होता कि नॉर्मल ब्लड प्रेशर कितना होता है. आज आपको ब्लड प्रेशर के बारे में जरूरी बातें बताएंगे.
साल 2017 में अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA), द अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी और अन्य 9 हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की तरफ से ब्लड प्रेशर को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई थीं. इसके मुताबिक सभी वयस्कों का सिस्टोलिक प्रेशर (Systolic Pressure) यानी अपर नंबर 120 mm Hg और डायस्टोलिक प्रेशर (Diastolic Pressure) यानी लोअर नंबर 80 mm Hg या इससे कम होना चाहिए. अगर आपका ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg है, तो इसे नॉर्मल माना जाएगा. इससे ज्यादा या कम होने पर हाई और लो ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो जाती है.
कब गड़बड़ हो जाता है ब्लड प्रेशर?



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 11 , 2023, 03:42 AM