Parineeti Chopra Raghav Chadha: दिल्ली नहीं लंदन में होगी परिणीति-राघव की सगाई? 

Sat, Apr 08 , 2023, 01:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

इस बात से फैंस को हुआ शक!
Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement:
बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज के फैंस अपने फेवरेट स्टार्स (favorite stars) के जीवन के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं खासकर उनकी लव लाइफ के बारे में! अपनी लव लाइफ की वजह से इस समय जो बॉलीवुड हसीना चर्चा में हैं, उनका नाम परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 11 साल से काम करने वाली परिणीति चोपड़ा, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आप (AAP) लीडर राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डेट कर रही हैं. खबरों का यह कहना है कि आने वाले दिनों में परिणीति और राघव की सगाई भी हो जाएगी और ऐसा नई दिल्ली में होगा. अब ऐसा लग रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एंगेजमेंट (Parineeti Chopra and Raghav Chadha's engagement) दिल्ली में नहीं बल्कि लंदन में होगी! फैंस को एक्ट्रेक से सोशल मीडिया से एक बहुत बड़ा हिंट मिला है. आइये देखें कि आखिर फैंस को ऐसा क्या दिख गया...
लंदन में होगी Parineeti Chopra-Raghav Chadha की सगाई?
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपने अफेयर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं और जैसा कि हमने आपको अभी बताया, यह कहा जा रहा है कि इन दोनों की सगाई दिल्ली में, 10 अप्रैल को होगी. अब फैंस को ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस और नेता की इस जोड़ी की एंगेजमेंट तो होगी लेकिन दिल्ली नहीं लंदन में होगी. 
कुछ दिन पहले ही परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर अकेले स्पॉट किया गया था जहां एक्ट्रेस ने पैपराजी के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो लंदन जा रही हैं. एंगेजमेंट की कथित डेट के पास, जब सब लोग यह सोच रहे थे कि परिणीति दिल्ली जा रही हैं, एक्ट्रेस लंदन कैसे चली गईं!
एक्ट्रेस की इस बात से फैंस को हुआ शक!
परिणीति के एयरपोर्ट वीडियो के अलावा, कुछ देर पहले ही, एक्ट्रेस ने एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उनके साथ उनके भाई भी लंदन में थे. वो अपने एक भाई के साथ बैठकर खाना खा रही थीं और उन दोनों की कोई करीबी दोस्त भी वहां थीं. अब, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी मुंबई में सिटाडेल (Citadel) के प्रमोशन्स को खत्म कर चुकी हैं और लंदन पहुंच गई हैं. प्रियंका और परिणीति ने लंदन से स्टोरी भी शेयर की है जिसकी फोटोज आप यहां देख सकते हैं. 
राघव चड्ढा कहां हैं ये तो नहीं पता है लेकिन अब इन फोटोज को देखकर फैंस को लग रहा है कि एक्ट्रेस की एंगेजमेंट दिल्ली की जगह लंदन में ही होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक साथ पढ़े हैं और उनकी पहली मुलाकात लंदन में ही हुई थी. यह एक वैलिड वजह हो सकती है कि राघव और परिणीति इस शहर में ही एंगेजमेंट करें. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai News: मुंबईकरों का सफ़र होगा आसान! मॉनसून से पहले खुल जायेंगे ये ब्रिज; BMC ने जारी की डेडलाइन
 बदलापुर के बाद अब डोंबिवली में हादसा! जान-पहचान का फ़ायदा उठाकर तीन रिक्शा चालकों ने किया युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार 
महाराष्ट्र की पॉलिटिक्स में जल्द ही आने वाला है बड़ा भूचाल! संजय राउत का बड़ा धमाका,जल्द ही BJP में शामिल होंगे ये MLA 
18 घंटे का सफर 8 घंटे में! 13 जिलों, 40 तालुकाओं, 400 गांवों को जोड़ने वाला शक्तिपीठ हाईवे अब सतारा जिले से होकर गुजरेगा, A से Z जानकारी
नासा का मानवयुक्त आर्टेमिस-।। चंद्र मिशन केप कैनावेरा से लॉन्च, चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन अंतरिक्ष यान अपने लक्ष्य की ओर रवाना

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups