Criminal with: शामली में 15 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, Mar 28 , 2026, 09:52 PM

Source : Uni India

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सदर कोतवाली पुलिस (Sadar Kotwali police) ने लूट की घटनाओं में वांछित 15 हजार रुपये के ईनामी बदमाश (robbery incidents) को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एक मार्च को गांव लिसाढ़ में बाइक सवार दो बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। एक घटना में अरविंद से मोबाइल फोन और नकदी लूटी गई, जबकि दूसरी घटना में एक महिला से कुंडल, नाक की बाली और अंगूठी छीन ली गई थी। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आईटीआई कॉलेज (ITI College) से गांव लिसाढ़ जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रईस पुत्र इदरीश निवासी पानीपत (हरियाणा) के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी फारूक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए कुंडल, 1350 रुपये नकद, एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि फरार आरोपी फारूक की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups