Mr. & Mrs. Parshuram: अभिनेता खालिद सिद्दीकी (Actor Khalid Siddiqui) से स्टार प्लस के शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम (Mr. & Mrs. Parshuram)’ में एंट्री कर रहे हैं। स्टार प्लस के शो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ में नील भट्ट शिवप्रसाद और परशुराम के चुनौतीपूर्ण डबल रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी शालिनी का किरदार शांभवी सिंह निभा रही हैं, जो अपने पति की स्पाई वाली छुपी जिंदगी से अनजान है। इस दिलचस्प कहानी के बीच अब एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है, जो एक बड़ा मोड़ लेकर आएगी और सबसे बड़े विलेन के तौर पर सबको चौंका देगी।
खालिद सिद्दीकी करण कुलकर्णी के रूप में शो में एंट्री कर रहे हैं, जो कहानी में हलचल मचाने वाला खतरनाक एंटागोनिस्ट है। करण शालिनी की जिंदगी को पूरी तरह बदल देने वाला है और उसकी मौजूदगी से रहस्य और खतरे का माहौल बन जाएगा, जो उसकी कल्पना से कहीं ज्यादा गंभीर साबित हो सकता है। करण कुलकर्णी, कबीर कुलकर्णी का पिता है, वही कबीर जिसने शालिनी के बच्चों के किडनैपिंग के पीछे हाथ था। उसकी एंट्री शालिनी की जिंदगी को हिला कर रख देगी, जिससे ड्रामा और खतरा दोनों बढ़ जाएंगे और उसके परिवार पर एक गहरा साया छा जाएगा।
खालिद सिद्दीकी ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं करण कुलकर्णी का रोल निभा रहा हूं, जो कबीर का पिता है। करण अपने बेटे से बहुत प्यार करता है और उसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है, यही वजह है कि उसका देशमुख परिवार से टकराव होता है। उसमें नेगेटिव ट्रेट्स हैं और वह पूरी तरह पितृ मोह में बंधा हुआ है।"
खालिद सिद्दीकी ने शो की कास्ट के साथ काम करने के अनुभव पर कहा, "यह बहुत ही प्यारी टीम है, सभी काफी सपोर्टिव और वेलकमिंग हैं, इस टीम का हिस्सा बनना मेरे लिए खुशी की बात है।"उन्होंने अपने फैंस के लिए भी एक संदेश दिया, "मैं दर्शकों से कहना चाहता हूं कि शो को खूब प्यार दें और इसे हर दिन रात 8:30 बजे जरूर देखें।" स्टार प्लस के साथ अपने जुड़ाव पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मैं स्टार प्लस का इन-हाउस एक्टर हूं, क्योंकि मैंने अपने करियर में ज्यादातर शो इसी चैनल के लिए किए हैं। यहां काम करना हमेशा घर जैसा लगता है। ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ हर दिन रात 8:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 28 , 2026, 12:07 PM