ईरान ने बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र इलाके में एक और हमले की जानकारी, पिछले 10 दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना

Sat, Mar 28 , 2026, 11:56 AM

Source : Uni India

Another Attack in Iran's Bushehr : अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि ईरान ने अपने बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (NPP) के इलाके में उसे एक और हमले की जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि हमले से कोई रेडिएशन नहीं फैला है और न ही रिएक्टर को कोई नुकसान पहुंचा है। आईएईए ने एक्स पर कहा, "ईरान ने हमें बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Bushehr Nuclear Power Plant) के इलाके में एक नए हमले की जानकारी दी है; पिछले 10 दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है। इसमें उसके चालू रिएक्टर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई रेडिएशन फैला है। संयंत्र की स्थिति सामान्य है।

 एजेंसी ने बताया कि महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। आईएईए ने कहा, "महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास सैन्य गतिविधियों की हालिया रिपोर्टों पर फिर से गहरी चिंता व्यक्त की है। अगर रिएक्टर को नुकसान पहुंचता है, तो इससे एक बड़ी रेडियोलॉजिकल घटना हो सकती है। महानिदेशक ग्रॉसी ने परमाणु दुर्घटना के जोखिम से बचने के लिए अधिकतम सैन्य संयम बरतने की अपनी अपील दोहराई है।" इस बीच, एजेंसी ने कहा कि खोंदाब में ईरान के भारी जल उत्पादन संयंत्र पर हमले के बाद रेडिएशन फैलने का कोई खतरा नहीं है। 

एजेंसी ने एक्स पर कहा, "ईरान ने आईएईए को जानकारी दी है कि आज खोंदाब स्थित भारी जल उत्पादन संयंत्र पर भी हमला हुआ है। चूंकि इस संयंत्र में कोई घोषित परमाणु सामग्री मौजूद नहीं है, इसलिए रेडिएशन का कोई खतरा नहीं है। इसके अलावा, ईरान ने आज यह भी बताया कि एक औद्योगिक इकाई - माप-तोल के लिए सीलबंद खुज़ेस्तान स्टील उत्पादन फैक्ट्री जो सीओ‑60 और सीए‑137 रेडियोधर्मी स्रोतों का उपयोग करती है । उस पर भी हमले हुए, लेकिन इससे बाहर कोई रेडिएशन नहीं फैला।" "

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups