सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी (axe) से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। दोनों को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल (Ambedkar Nagar District Hospital) रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संसारपुर गांव निवासी चंद्रभान निषाद (32) और उसकी पत्नी पूजा (Pooja)( 30) के बीच विवाद हुआ। बताया गया कि चंद्रभान की नशे की लत को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। शनिवार को हुए विवाद के दौरान चंद्रभान ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी ने खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अंबेडकरनगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दंपति की शादी करीब छह वर्ष पूर्व हुई थी और उनके दो बच्चे दीपाली (5) और भोला (2) हैं। चंद्रभान की शराब और गांजे की लत के कारण पारिवारिक विवाद बना रहता था और पत्नी पूजा अक्सर मायके में रहती थी। बताया गया कि आरोपी पांच दिन पहले ही पत्नी को मायके से वापस घर लाया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 28 , 2026, 09:17 PM