Sugarcane Machinery: गन्ना यंत्र खरीदने की आखिरी तारीख तय, गन्ना किसानों के लिए 19 मार्च तक का अल्टीमेटम!

Tue, Mar 17 , 2026, 07:58 PM

Source : Uni India

पटना। गन्ना यंत्रिकरण योजना (Sugarcane Mechanization Scheme) के तहत स्वीकृत परमिट के आधार पर गन्ना उद्योग विभाग (Sugarcane Industry Department) ने 19 मार्च तक यंत्रों की खरीद करने का आदेश दिया है, इसके बाद वह परमिट स्वतः ही रद्द हो जाएगी। गौरतलब है कि गन्ना उद्योग विभाग ने किसानों को अनुदानित दर पर यंत्र उपलब्ध कराने के लिए गन्ना यंत्रिकरण योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को गन्ना की बुआई से लेकर कटाई तक में उपयोग होने वाले यंत्रों की खरीद करने के लिए 50 से 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है।

विभाग के अनुसार पांचवे रेंडमाईजेशन (randomization) में राज्य के 466 किसानों का चयन किया गया था। इसके पहले भी चयनित गन्ना किसानों को परमिट दिए गए थे। इन किसानों को यंत्र खरीदने के लिए परमिट जारी किए गए हैं। विभाग (Department) ने परमिट पर यंत्र खरीदने के लिए अंतिम तिथि 19 मार्च निर्धारित की है। उक्त तिथि तक यंत्रों की खरीद नहीं होने पर विभाग से जारी परमिट स्वतः निरस्त हो जाएगा। विभाग ने सभी गन्ना किसानों से परमिट पर शीघ्र यंत्रों की खरीद करने की अपील की है, जिससेगन्ना किसानों को योजना का लाभ मिल सकें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups