Itanagar Landslide: ईटानगर में भूस्खलन से दीवार गिरी, चार लोगों की मौत!

Tue, Mar 17 , 2026, 07:35 AM

Source : Uni India

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में सोमवार शाम यहां नीति विहार में भूस्खलन के कारण एक दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चोकी तासर, गोडक राजा, गोडक ताबिन और रतन बर्मन के रूप में हुई है।

नीति विहार पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ताखे तासो के अनुसार, यह घटना शाम करीब चार बजे हुई जब सात मजदूर उस जगह पर काम कर रहे थे। घटना के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), ईटानगर राजधानी क्षेत्र जिला प्रशासन और पुलिस के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि घायल हुए तीनों मजदूरों को इलाज के लिए तुरंत हीमा अस्पताल ले जाया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups