Rajya Sabha Elections : हरियाणा विधानसभा में दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, सैनी ने सबसे पहले अपना वोट डाला

Mon, Mar 16 , 2026, 12:57 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Haryana Rajya Sabha Elections : हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार को विधानसभा परिसर (Assembly complex) में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने सबसे पहले अपना वोट डाला। मतदान में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस विधायक पहले हिमाचल प्रदेश के कसौली से चंडीगढ़ पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Chief Minister Bhupinder Singh Hooda) के आवास पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी विधायक एक साथ विधानसभा के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्री हुड्डा, कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के करीबी माने जाने वाले विधायक चंद्रमोहन को अपनी गाड़ी में लेकर विधानसभा पहुंचे।

हालांकि मतदान शुरू होने के समय तक कांग्रेस के कुछ विधायक विधानसभा नहीं पहुंच पाए थे। बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने बताया कि वह ट्रैफिक जाम के कारण रास्ते में फंसे हुए हैं। वहीं जुलाना से विधायक विनेश फोगाट भी शुरुआती समय में विधानसभा नहीं पहुंच सकीं। दूसरी ओर भाजपा के विधायकों ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है। इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अभी तक स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है लेकिन चर्चा है कि पार्टी के दोनों विधायक इस चुनाव से दूरी बना सकते हैं।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और इसके बाद शाम पांच बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। मताें की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जायेंग। आज अपराह्न दो बजे से विधानसभा का बजट सत्र भी प्रस्तावित है, इसलिए अधिकांश विधायक पहले मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में भाजपा ने संजय भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से कर्मवीर बौद्ध मैदान में हैं।

 इसके अलावा भाजपा से जुड़े नेता सतीश नांदल निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ रहे हैं। अगर सभी 90 विधायक मतदान करते हैं तो किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए 31 वोटों की जरूरत होगी। मौजूदा राजनीतिक गणित के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि क्रॉस वोटिंग या किसी वोट के अमान्य होने की स्थिति में निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल की स्थिति मजबूत हो सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups