तेहरान। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (Iran Supreme National Security) के सचिव अली लारीजानी (Ali Larijani) को मारे जाने को लेकर विरोधाभासी खबरें सामने आई हैं। इज़रायल ने दावा किया कि एक हमले में उनको मार दिया गया जबकि इस खबर की ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पहले इजरायली मीडिया और बाद में रक्षा मंत्री इजरायल कात्ज ने एक बयान में दावा किया कि श्री लारीजानी को मार दिया गया। इजरायली सेना (Israeli Military) ने यह भी कहा कि उसने ईरान की सेना से संबंधित बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को भी मार दिया है। ईरान ने इन दोनों दावों पर कुछ नहीं कहा है।
इजरायल का दावा सामने आने के बाद ईरानी सरकारी मीडिया ने इन दावों पर सीधे प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि सोशल मीडिया पर एक पत्र का साझा किया। इस पत्र को लेकर दावा किया गया कि यह पत्र श्री लारीजानी ने लिखा है। इस पत्र के सामने आने के बाद स्थिति और अधिक अस्पष्ट हो गई है। फारसी भाषा में लिखे इस पत्र में श्री लारीजानी ने हालिया हमलों में मारे गए ईरानी नौसेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी और लिखा कि "इन शहीदों की याद हमेशा ईरानी राष्ट्र के दिल में रहेगी और उनकी शहादत सशस्त्र बलों को और मजबूत करेगी।" उन्होंने शहीदों के लिए ईश्वर से ऊंचा स्थान की प्रार्थना भी की।
ये घटनाक्रम ऐसे समय सामने आए हैं जब इजरायल और अमेरिका, ईरान के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व को निशाना बनाते हुए हमलों को तेज कर रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 17 , 2026, 07:42 PM