Politics: लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई : अखिलेश!

Tue, Mar 17 , 2026, 07:32 PM

Source : Uni India

लखनऊ। गोरखपुर में दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या के बाद प्रदेश की राजनीति (politics) गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यादव ने कहा कि यह घटना बताती है कि अपराधियों को खुला संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में “लॉ एंड ऑर्डर को ही गोली मार दी गई है” और अपराधी बिना किसी डर के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय का माहौल है। उन्होंने सरकार के “जीरो टॉलरेंस” (zero tolerance) के दावे को भी सवालों के घेरे में रखा।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने लखनऊ के ग्रीन कॉरिडोर निर्माण में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। साथ ही जल जीवन मिशन में गड़बड़ियों का भी आरोप लगाया।उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में बदलाव तय है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups