फ्लोरिडा। बीमारी के कारण ब्रिटेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एम्मा राडुकानू (star tennis player Emma Raducanu) ने इस सप्ताह शुरु होने वाले मियामी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। ब्रिटेन की नंबर एक खिलाड़ी राडुकानू ने पिछले महीने मध्य-पूर्व में खेलते समय बीमार पड़ गई थीं और अभी भी वह वायरल के बाद होने वाले लक्षणों से जूझ रही हैं। फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में 17 से 29 मार्च तक होने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दौर में उन्हें 'बाय' (सीधे अगले दौर में प्रवेश) मिला था।
24 साल की इस खिलाड़ी को पहले राउंड में अमेरिकी खिलाड़ी पेटन स्टर्न्स (American Player Peyton Stearns) के खिलाफ खेलना था, लेकिन उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का निर्णय लिया। दूसरी ओर मियामी ओपन (Miami Open) के पहले राउंड में ब्रिटेन की फ्रैन जोन्स का मुकाबला अमेरिका की महान खिलाड़ी वीनस विलियम्स से होगा। उल्लेखनीय है कि राडुकानू ने पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स (Indian Wells) में हुए टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया था। वह तीसरे दौर तक पहुंचीं, लेकिन वहां उन्हें दुनिया की छठी रैंक वाली खिलाड़ी अमांडा अनिसिमोवा के हाथों महज 52 मिनट में हार का सामना करना पड़ा था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 17 , 2026, 06:22 PM