IAF Su-30 MKI aircraft goes missing: आइएएफ का एसयू-30 एमकेआई विमान लापता, असम के जोरहाट से भरी थी उड़ान!

Fri, Mar 06 , 2026, 08:46 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जोरहाट: भारतीय वायुसेना आइएएफ) का एक सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान लापता होने की खबर है। भारतीय वायुसेना ने यह जानकारी 'एक्स' पर दी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विमान ने असम के जोरहाट से उड़ान भरी थी और शाम 7.42 बजे इसका अंतिम संपर्क हुआ था। इसके बाद से यह 'निर्धारित समय से अधिक देरी' से बताया जा रहा है।

विमान की स्थिति का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है और वायुसेना के अधिकारी लापता होने के कारणों का पता लगा रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups