Police Commissioner Inspects Arrangements: कानपुर में योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने परखे इंतजाम!

Fri, Mar 06 , 2026, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के कानपुर में छह मार्च को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर गुरुवार को यहां पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल (Police Commissioner Raghubir Lal) ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा इंतजामो का जायजा लिया। योगी शुक्रवार को यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, नवाबगंज में संघ परिवार के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी हिस्सा लेंगे जिनका स्वागत भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी जाजमऊ पुल पर करेंगे। इस सिलसिले में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने आज निरीक्षण के दौरान हेलीपैड परिसर, आगमन व प्रस्थान मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, सुरक्षा घेरा तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना, स्टाफ ऑफिसर तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं तथा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups