Iran Attack Support: अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

Mon, Feb 16 , 2026, 06:59 PM

Source : Uni India

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से वादा किया है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत असफल होती है, तो वह ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे। अमेरिकी समाचार पोर्टल सीबीएस न्यूज ने यह दावा किया है। सीबीएस न्यूज़ (CBS News) की ओर से रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्री ट्रंप ने यह बात दिसंबर में फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में श्री नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान कही, जिसमें इस मामले से जुड़े दो स्रोतों का ज़िक्र है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी सैन्य और खुफिया अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की है कि अमेरिका ईरान की मिसाइल अवसंरचना के खिलाफ संभावित अभियान में इज़रायल की मदद कैसे कर सकता है। इसमें इज़रायली लड़ाकू विमानों के लिए हवा में ईंधन भरने देना और संबंधित क्षेत्रीय देशों से उनके एयरस्पेस में दाखिल होने की इजाज़त मांगना शामिल है। जॉर्डन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वे ईरान के खिलाफ किसी भी हमले के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं देंगे, न ही ईरान को दूसरे देशों पर हमले करने देंगे।

इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि वह ईरान के साथ तनाव को कूटनीतिक तरीकों से सुलझाना पसंद करेंगे। अमेरिका-ईरान परमाणु बातचीत का दूसरा दौर मंगलवार को जिनेवा में होने की उम्मीद है। श्री रुबियो ने कहा कि अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और श्री ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर बातचीत में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups