राजनीति सत्ता का साधन नहीं, विचारधारा और जनसेवा का माध्यम है – संतोष पाण्डेय

Mon, Feb 16 , 2026, 09:49 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के मुख्य प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय (MP Santosh Pandey) ने आज कहा है कि भाजपा में नए पदाधिकारियों के निर्वाचन और नियुक्ति के बाद उन्हें पार्टी की कार्यशैली से अवगत कराना एक अनिवार्य प्रक्रिया है। पार्टी संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने के लिए हर स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशालाएँ आयोजित करती है, जिनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त और संगठनात्मक रूप से दक्ष बनाना है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पाण्डेय ने कहा कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद के विचारों और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को बूथ स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी बताया जाता है कि नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं (Public Welfare Schemes) का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुँचाया जाए।

पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के लिए राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि विचारधारा के विस्तार और जनसेवा का माध्यम है। मिशन 2028 और आगामी चुनावी तैयारियों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है, जहाँ एक चुनाव समाप्त होते ही अगले चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है। पार्टी केवल चुनावी समय में ही सक्रिय नहीं रहती, बल्कि संगठनात्मक रूप से निरंतर कार्य करती है। बलरामपुर की घटना को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पाण्डेय ने कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ मामले की जाँच कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती है। पाण्डेय ने कहा कि पूर्ववर्ती शासनकाल में प्रदेश में अराजकता की कई घटनाएँ सामने आई थीं और जनता उन्हें भूली नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती और सरकार की विकासपरक नीतियों के बल पर भाजपा का जनाधार छत्तीसगढ़ में और अधिक सुदृढ़ होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups