फ़िल्म ‘नागबंधम’ का टीजर सुपरस्टार महेश बाबू ने किया रिलीज

Sun, Feb 15 , 2026, 12:40 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा (Abhishek Nama) के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' (Movie 'Nagbandham') का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी (Produced by Kishore Annapureddy and Nishita Nagireddy) ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है। सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने इस टीज़र को रिलीज किया है।
फ़िल्म 'नागबंधम' की कहानी अब्दाली के ऐतिहासिक अफगान आक्रमण से प्रेरित है, जिसमें माइथोलॉजी, इतिहास और आध्यात्मिक युद्ध का अनोखा मेल देखने को मिलता है। यह लड़ाई सांस्कृतिक विरोध और दैवीय सुरक्षा के बीच के टकराव को दिखाती है।इस महागाथा के केंद्र में है पवित्र नागबंधम मंदिर, एक ऐसा गुप्त मंदिर जिसकी रक्षा दिव्य शक्तियां कर रही हैं और माना जाता है कि यहाँ ब्रह्मांड की एक प्राचीन शक्ति सुरक्षित है। हिमालय के छिपे हुए रास्तों के बीच स्थित इस मंदिर में इतनी अपार शक्ति है कि अगर यह गलत हाथों में पड़ गई, तो अकल्पनीय तबाही आ सकती है। विराट कर्णा एक बहुत ही दमदार और बदले हुए अवतार में नज़र आ रहे हैं। टीज़र में मगरमच्छ के साथ उनकी लड़ाई के अलावा, भगवान शिव के रूप में उनकी एंट्री सबसे बड़ी हाईलाइट है। शिव जी का किरदार निभाना आसान नहीं होता, लेकिन विराट ने इसे पूरी शिद्दत से निभाया है। उनकी इंटेंसिटी और गजब का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन इशारा करता है कि यह उनके करियर की सबसे यादगार परफॉरमेंस होने वाली है।
फिल्म की कास्टिंग इसकी एक और बड़ी ताकत है। इसमें नभा नतेश, ईश्वर्या मेनन, महेश मांजरेकर, जगपति बाबू, ऋषभ साहनी, गरुड़ राम, जयप्रकाश, मुरली शर्मा, अनसूया भारद्वाज और बी.एस. अविनाश जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।कल हैदराबाद में इस टीज़र की स्क्रीनिंग रखी गई थी, जहाँ इसकी भव्य कहानी और शानदार स्केल की जमकर तारीफ हुई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups