महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के शुभ अवसर पर सिंगर अजय बाली (Singer Ajay Bali) का नया भजन "शिव जी का नाम मेरे भोले का नाम" (Shiva Ji Ka Naam Mere Bhole Ka Naam") आरडीसी मीडिया से रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. सिंगर अजय बाली उर्फ चिप्पी रॉकर सब जोनर (Chippy Rocker sub genre) के गाने गाते हैं। उन्होंने सब तरीके के भजन गाए हैं।
अजय बाली के एल्बम और गाने HMV सारेगामा, RDC मीडिया, नेक्स्ट 9, mh1 चैनल्स से रिलीज होकर लोकप्रिय हुए हैं। वह देश विदेश में प्रोग्राम भी कर चुके हैं और स्टेज पर उनकी एनर्जी का अलग ही लेवल होता है.
मां दुर्गा की भक्ति का गीत शेरावाली जगदंबे मां से लेकर भोले बाबा के भजन तक अजय बाली ने हर प्रकार के गीतों में अपनी आवाज से प्रभावित किया है. साई बाबा के भाजन से लेकर माता के द्वारे, मेरे साईं का जलवा और श्री हनुमान भजन तक उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई है. उनका पंजाबी गीत इक पिंड दी कुड़ी भी ब्लॉकबस्टर रहा है. उनके कई प्रोजेक्ट्स जल्द आने वाले हैं.
अजय बाली न सिर्फ एक मशहूर सिंगर, म्यूज़िक प्रोड्यूसर बल्कि एक ज़बर्दस्त परफ़ॉर्मर भी हैं जो पंजाबी, भक्ति (भजन) और पॉप गीतों के लिए जाने जाते हैं। उनके हाल ही के गाने "तू मोहब्बतों की किताब है," और "सफ़र ये सफ़र" बहुत लोकप्रिय हुए हैं। "तू मोहब्बतों की किताब है" अजय बाली (Ajay Bali) द्वारा गाया गया एक भावपूर्ण रोमांटिक गीत है। 2026 में रिलीज़ हुआ, यह गाना अपनी मधुर धुनों और भावनाओं से भरपूर संगीत के लिए जाना जाता है। यह एक सिंगल एल्बम है, जो प्रेम और भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है।
उनके कई तरह के गानों में रोमांटिक ट्रैक, "हनुमान गाथा" जैसे आध्यात्मिक गाने और हाई-एनर्जी वाले म्यूज़िक वीडियो शामिल हैं, जो Apple Music, JioSaavn और YouTube जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर पॉपुलर हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 15 , 2026, 02:56 PM