शिवहर। बिहार में शिवहर जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एंबुलेंस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसीदपुर गांव में महाशिवरात्रि के दिन सुबह-सुबह मन्दिर में जलाभिषेक करने जा रही एक महिला को एंबुलेंस ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में महिला की मौके पर मौत हो गई है।
नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार (Randhir Kumar) ने बताया कि मृतक महिला की पहचान रसीदपुर वार्ड नंबर चार नगर परिषद निवासी स्वर्गीय सुरेश राय की पत्नी हृदय देवी (60) के रूप में की गयी है। एंबुलेंस का चालक सुभाष चंद्र सिंह (Driver Subhash Chandra Singh) पिपाराही थाना क्षेत्र अंबा गांव का रहने वाला है। वह शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है एवं उसके विरुद्ध उत्पाद (Excise Act) और यातायात अधिनियम के सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है l शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 15 , 2026, 09:09 PM