वाशिंगटन। छह दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) (Indian student Saket Srinivasaiah (22) अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया है।
श्रीनिवासैया बर्कले (Srinivasaiah Berkeley) के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (University of California) में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह नौ फरवरी से लापता था।
बयान कहा गया है, "परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए दूतावास तैयार है। इसमें स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय और पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था शामिल है। हमारे अधिकारी परिवार के सीधे संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे।"
साकेत को आखिरी बार परिसर से लगभग एक किलोमीटर दूर देखा गया था, जिसके बाद 'लेक अंजा' और 'बर्कले हिल्स' के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। श्रीनिवासैया के रूममेट बनीत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उसके बारे में जानकारी मांगी थी।
टिल्डेन रीजनल पार्क के करीब उसका बैग मिला था। इसमें उसका पासपोर्ट और लैपटॉप था। वह भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का पूर्व छात्र था और बर्कले में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा था।
साकेत के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह उन छह लोगों में शामिल था, जिनके पास 'हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम और उसकी विधि' के आविष्कार का पेटेंट था।
कर्नाटक की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर यूसी बर्कले के इस छात्र की तलाश में सहायता का आग्रह किया था।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 15 , 2026, 12:26 PM