Driver Rapes: बोकारो मे ड्राइवर ने आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, पॉक्सो के तहत गिरफ्तार

Tue, Feb 03 , 2026, 09:12 PM

Source : Uni India

बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के पेटारबार थाना पुलिस (Petarwar police station) ने क्षेत्र के चरगी पंचायत, रुकम गांव में भारत माला प्रोजेक्ट (Bharat Mala Project) के तहत सड़क निर्माण कंपनी के वाहन चालक को नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप मे गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया गया है। पेटारवार सर्कल इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह (Shailendra Kumar Singh) ने बताया कि आरोपी जीतेंद्र यादव रोहतास, बिहार का निवासी है। 

वह कंपनी के वाहन चालक था और भुक्तभोगी के कुएं से पानी भरता था। लड़की के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। मंगलवार को घर के बाहर खेल रही लड़की को मौका देखकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। काम से लौटे माता-पिता को लड़की ने रोकर घटना की जानकारी दी। पूछताछ पर उसने पूरी घटना बता दी। कंपनी में कार्यरत सभी ड्राइवरों को बुलाकर लड़की से पहचान कराई गई, जिसमें उसने जीतेंद्र यादव को आरोपी बताया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups