LPG Cylinder Exploded: दुकान में लगी आग को बुझाने के दौरान अचानक फटा एलपीजी सिलेंडर! दमकल कर्मियों सहित चार लोग घायल

Tue, Feb 03 , 2026, 03:15 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर में मंगलवार सुबह बागपुर अड्डा में एक दर्जी की दुकान में लगी आग को बुझाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर फट (LPG cylinder exploded) जाने से दमकल कर्मियों सहित चार लोग घायल हो गये। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे घटी। दुकान में आग लगने की सूचना मिलने पर होशियारपुर नगर निगम (Hoshiarpur Municipal Corporation Fire Department) अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम में अग्निशमन कर्मी मनजीत सिंह, परमजीत सिंह और गुरदित सिंह शामिल थे। (Firefighters suffered burns)

दमकलकर्मी गुरदित सिंह के अनुसार, दुकान के अंदर लगी आग भीषण नहीं थी और दमकल इंजन चालू करके तथा पाइप बिछाकर टीम ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। दुकान के अंदर रखा एक एलपीजी सिलेंडर अचानक फट गया। विस्फोट के बाद, सबसे आगे खड़े दमकलकर्मी मनजीत सिंह झुलस गये, वहीं पास में मौजूद दमकलकर्मी परमवीर सिंह भी झुलस गये।

पुलिस ने बताया कि बागपुर निवासी दुकान मालिक मनदीप कौर (25) और राजवीर कौर (50) भी इस घटना में घायल हो गयी। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होशियारपुर की उपायुक्त आशिका जैन ने सिविल अस्पताल का दौरा किया और घायल दमकलकर्मियों की हालत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह लगभग 11 प्रतिशत झुलस गये हैं, जबकि परमवीर सिंह के चेहरे पर चार प्रतिशत घाव हैं। दोनों का होशियारपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

उपायुक्त ने बताया कि घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किये जा रहे हैं, पुलिस ने घटना की अलग से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा उपचार और सहायता प्रदान की जाएगी। होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने भी सिविल अस्पताल का दौरा किया, घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से बातचीत करके उनके इलाज की स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups