Do Deewane Shehar Mein Trailer: ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को होगा रिलीज!

Tue, Feb 03 , 2026, 10:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म 'दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नज़र आ रहे हैं। 

वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है, “क्या आपने यह खबर सुनी? ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ दो दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा। 'दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में।”
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत ‘दो दीवाने शहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 

इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं, जो रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups