Dvara E-Dairy: द्वारा ई-डेयरी ने डेयरी किसानों को 100 करोड़ का कर्ज दिया

Tue, Feb 03 , 2026, 09:09 PM

Source : Uni India

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित एग्री फिनटेक कंपनी 'द्वारा ई-डेयरी' (Dvara E-Dairy) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने ऋण वितरण (loan disbursements) करने में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह ऋण वितरण 700 गांवों की 11,000 से अधिक महिला डेयरी किसानों तक पहुँचा है, जिनमें से कई महिलाओं ने पहली बार औपचारिक संस्थागत ऋण प्राप्त किया। इस ऋण ने किसानों को अपने डेयरी संचालन को व्यवस्थित तथा मजबूत करने में सक्षम बनाया है। इसके माध्यम से किसान तीन से पांच वर्षों के भीतर अपने पशुओं की संख्या दो-तीन से बढ़ाकर 10-20 तक ले जाने तथा अधिक और स्थिर आय कमाने में सफल हुए हैं। विशेष रूप से उन घरों में जहां डेयरी महिलाओं (dairy farming) के लिए स्वतंत्र आय का प्राथमिक स्रोत है।

डेयरी क्षेत्र ग्रामीण आजीविका का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के बावजूद, छोटे डेयरी किसान दस्तावेजों की कमी के कारण औपचारिक रूप से ऋण या वित्त प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। द्वारा ई-डेयरी की स्थापना इन्हीं बाधाओं को दूर करने के लिए की गई थी। बाधाओं को दूर करने के लिए द्वारा ई-डेयरी ने अपना डेयरी ऑपरेटिंग प्लेटफॉर्म 'सुरभि' शुरू किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित 'कैटल इंटेलिजेंस स्टैक' द्वारा संचालित है। यह डेयरी ऋण तथा बीमा की क्षेत्र में जोखिमों की पहचान करने और उनका अनुमान लगाने में मदद कर जोखिमों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह प्लेटफॉर्म 'सुरभि आईडी' का उपयोग करता है, जो कि पशुओं की बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली है। यह पशुओं के स्वास्थ्य, नस्ल और उत्पादकता जैसे संकेतकों के माध्यम से डेयरी की आय क्षमता का आकलन करता है।

कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ बालाजी लक्ष्मणन ने कहा, "100 करोड़ रुपये का ऋण वितरण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इसका वास्तविक महत्व उन हजारों डेयरी परिवारों में है, जिन्हें उनकी वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर ऋण मिला है।" सह-संस्थापक और सीओओ जॉन विंसेंट ने कहा कि उनका ध्यान ऐसी संस्थागत क्षमताएं बनाने पर है जो क्षेत्रीय भागीदारी को तकनीक के साथ जोड़ती हैं। जैसे-जैसे द्वारा ई-डेयरी का विस्तार हो रहा है, कंपनी अपना ध्यान गांवों में अपनी पैठ मजबूत करने और वंचित किसानों तक स्थायी रूप से डेयरी वित्त पहुँचाने पर केंद्रित कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups