नयी दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार (trade between India and the US) संबंधी घोषणा को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों ने मंगलवार को संसदीय दल की बैठक (parliamentary party meeting) के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का अभिनंदन किया। इस घोषणा की सराहना करते हुए भाजपा सासंदों ने प्रधानमंत्री का स्वागत ‘जय मोदी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने घोषणा की है कि भारतीय वस्तुओं पर अमेरिका के आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत जायेगा। ट्रंप ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ‘दोस्ती और सम्मान’ का संकेत करार दिया है।
मोदी ने कुछ देर बाद एक्स पर इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत ने ‘एक व्यापार समझौते’ पर सहमति बनायी है, जिसमें अमेरिका ने पारस्परिक आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया है, यह सब ‘प्रधानमंत्री मोदी के प्रति दोस्ती और सम्मान’ के कारण किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा कि इस समझौते में महत्वपूर्ण आयात शुल्क कटौती शामिल होगी। इसमें यह दावा भी किया गया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा।
इससे पहले ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाया था, जिसमें 25 प्रतिशत रूस से कच्चा तेल आयात करने से जुड़ा था, क्योंकि अमेरिका प्रशासन के अधिकारियों का दावा था कि भारत का रूस से तेल खरीदना रूस के युद्ध प्रयासों का समर्थन है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया गया। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे ।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Feb 03 , 2026, 12:50 PM