Ranji Trophy Mumbai: सिद्धेश लाड का शतक, मुंबई  ने बनाई 45 रनों की बढ़त!

Fri, Jan 30 , 2026, 07:04 PM

Source : Uni India

मुंबई । कप्तान सिद्धेश लाड (नाबाद 110), सुवेद पारकर (नाबाद 53) और मुशीर खान (57) की शानदार पारियों के दम पर मुंबई  ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में शुक्रवार को स्टंप्स के समय तक दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट पर 266 रन बनाकर 45 रनों की बढ़त के साथ मैच पर अपनी पकड़ बना ली हैं। आज यहां मुंबई ने कल के एक विकेट पर 13 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में मुम्बई ने तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande), अखिल हरवाड़कर (12) के विकेट गंवाये। ऐसे संकट के समय मुशीर खान और सिद्धेश लाड की जोड़ी ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 42वें ओवर में राहुल चौधरी ने मुशीर खान को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। मुशीर खान ने 114 गेंदों में सात चौके लगाते हुए 57 रन बनाये। 49वें ओवर में सरफराज खान (24) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये सुवेद पारकर ने सिद्धेश लाड के साथ पारी को संभाला। इस दौरान सिद्धेश लाड ने अपना शतक और पारकर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। दिन का खेल समाप्त होने के समय मुम्बई ने पांच विकेट पर 266 रन बनाकर दिल्ली के खिलाफ 45 रनों की बढ़त हासिल कर ली हैं। सिद्धेश लाड (नाबाद 110), सुवेद पारकर (नाबाद 53) क्रीज पर मौजूद है।

एक अन्य मैच में पंजाब के 309 रनों के जवाब में रणजी ट्रॉफी के दूसरे दिन कर्नाटक ने के एल राहुल (59), मयंक अग्रवाल (46)और श्रेयस गोपाल (नाबाद 42) की जूझारू पारियों के दम पर छह विकेट पर 255 रन बना लिये हैं। स्टंप के समय विद्याधर पाटिल (नाबाद 23) और श्रेयस गोपाल (नाबाद 42) क्रीज पर मौजूद थे। पंजाब के लिए हरप्रीत बराड़ ने चार विकेट लिये। सुखदीप सिंह बाजवा और इमनजोत सिंह चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। हार्विक देसाई (नाबाद 200), जय गोहिल (98) और अर्पित वसावड़ा (96) की पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने आज तीन विकेट पर 453 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। पहले दिन चंड़ीगढ़ की पहली पारी 136 रनों सिमट गई थी। दिन का खेल समाप्त होने के समय चंड़ीगढ़ ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिये है। शिवम भांबरी (नाबाद 12) और अर्जुन आजाद (नाबाद 18) क्रीज पर मौजूद थे। चंड़ीगढ़ अभी सौराष्ट्र के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 286 रन पीछे है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups