कानपुर। दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से पहली पैरा डार्ट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 (first Para Darts National Competition 2026) का आयोजन पहली बार कानपुर में 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को , जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से 120 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी भाग (Divyang Players to Participate) लेंगे। आयोजन समिति के अनुसार, यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों के आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का सशक्त अभियान है।
जनरल सेक्रेटरी महेंद्र सिंह (General Secretary Mahendra Singh) एवं प्रेसिडेंट अंकुर गुप्ता (Ankur Gupta) ने बताया कि प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स (international para-sports) मानकों के अनुरूप आयोजित की जाएगी, जिसमें व्हीलचेयर, लोअर लिम्ब, अपर लिम्ब सहित विभिन्न श्रेणियाँ होंगी तथा निष्पक्ष रेफरी पैनल व तकनीकी टीम की व्यवस्था रहेगी। इस राष्ट्रीय आयोजन की ब्रांड एम्बेसडर कानपुर की प्रतिष्ठित समाजसेविका शिखा शुक्ला हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jan 29 , 2026, 07:01 PM