हरारे। ओलिवर पीक (Oliver Peake)( 109) की शतकीय और नितेश सैमुअल (Nitesh Samuel) की (58) की अर्धशतकीय पारियों के बाद चार्ल्स लचमुंड (चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को अंडर-19 विश्वकप (Under-19 World Cup) सुपर सिक्स 1 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 22 रनों से शिकस्त दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को तनेज फ्रांसिस, जैकरी कार्टर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 88 रन जोड़कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। तनेज फ्रांसिस (27) पहले विकेट के रूप में आउट हुये। 16वें ओवर में जैकरी कार्टर 42 गेंदों में (64) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद ज्वेल एंड्रयू (44), और कप्तान जोशुआ डोर्न (62), कुणाल तिलोकानी (35) ने 48 ओवरों को तक वेस्टइंडीज को मैच में बनाये रखा। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 285 रन बन लिये थे। इसके बाद 49वें ओवर में गेंदबाजी करने आये आर्यन शर्मा ने जोनाथ वैन लैंग (26) और आर'जय गिटेंस (तीन) रन को आउटकर वेस्टइंडीज से मुकाबला छीन लिया। वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 292 रन बना सकी और 22 रनों से मुकाबला हार गई। इस हार के साथ वेस्टइंडीज के टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने की संभावना कम हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए चार्ल्स लचमुंड ने चार विकेट लिये। आर्यन शर्मा और हेडन शिलर को दो-दो विकेट मिले। नादेन कूरे ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले आज ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात विकेट पर 314 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए विल मलाजुक और नितेश सैमुअल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। नौवें ओवर में आर'जई गिटेंस ने विल मलाजुक को आउटकर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई। विल मलाजुक ने 30 गेंदों में आठ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 48 रन बनाये। स्टीव होगन चार रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुये। 28वें ओवर में विटेल लॉज ने नितेश सैमुअल को आउटकर वेस्टइंडीज को तीसरी सफलता दिलाई। नितेश सैमुअल ने 74 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 56 रनों की पारी खेली। इसके बाद एलेक्स ली यंग (45), जेडेन ड्रेपर (29) और आर्यन शर्मा दो रन बनाकर आउट हुये। पारी की आखिरी गेंद पर शतकवीर ओलिवर पीक रनआउट हुये। ओलिवर पीक ने 117 गेंदों में नौ चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 109 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 314 रनों का स्कोर खड़ा किया। वेस्टइंडीज के लिए जेकीम पोलार्ड, आर'जाई गिटेंस के लिए दो विकेट लिये। विटेल लॉज, मीका मैकेंजी को एक-एक विकेट मिला।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Jan 28 , 2026, 09:46 PM