Indian Team: टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम खेल सकती है दक्षिण अफ्रीका के साथ एक अभ्यास मैच

Mon, Jan 26 , 2026, 04:41 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कप्तान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) की अगुवाई वाली भारतीय टीम सात फरवरी से शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ एक अभ्यास मैच खेल सकती हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) के सूत्रों ने अभ्यास मैच की बात मानी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है अभ्यास मैचों की घोषणा में देरी बंगलादेश टीम के विश्व कप में हिस्सा लेने को लेकर असमंजस और विवाद की वजह से हुई है। स्कॉटलैंड के बंगलादेश की जगह लेने की पुष्टि होने के बाद, आईसीसी आज अभ्यास मैचों का शेड्यूल जारी कर सकता है और अगर कोई अप्रत्याशित बदलाव नहीं होता है, तो भारत-दक्षिण अफ्रीका का मैच वैसा ही रहेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही भारतीय टीम का पांचवां और आखिरी मैच मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा। कुछ दिनों बाद टी-20 विश्वकप खिताब बचाने के लिए मुंबई में फिर से इकट्ठा होगी। मेजबान भारतीय टीम सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में अपना अभियान शुरू करेगी, लेकिन उससे पहले भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलेंगा। भारत ग्रुप ए में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, अमेरिका और नामीबिया के साथ है। पिछली बार की उप विजेता दक्षिण अफ्रीका ग्रुप डी में कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई के साथ है। वे अपना पहला मैच कनाडा के खिलाफ नौ फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups