Orlando Luz: ऑरलैंडो लूज-राफेल माटोस की जोड़ी ने युकी भांबरी -आंद्रे गोरान्सन की जोड़ी को हराया

Mon, Jan 26 , 2026, 04:22 PM

Source : Uni India

मेलबर्न। युकी भांबरी (Yuki Bhambri) और उनके स्वीडिश जोड़ीदार आंद्रे गोरान्सन (Andre Goransson) सोमवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) 2026 के पुरुष युगल मुकाबले के तीसरे राउंड में ब्राजीलियाई जोड़ी ऑरलैंडो लूज और राफेल माटोस से हार गई। इसी के साथ इस सीजन के पहले ग्रैंड स्लैम में भारत का अभियान खत्म हो गया। आज यहां एक घंटे 44 मिनट तक चले मुकाबले में 10वीं सीड वाली इंडो-स्वीडिश जोड़ी को बिना सीड वाली ब्राजीलियाई जोड़ी ऑरलैंडो लूज और राफेल माटोस से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। भाम्बरी का अब तक का सबसे अच्छा ग्रैंड स्लैम प्रदर्शन पिछले साल यूएस ओपन में रहा, जहां वह वीनस के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे थे। ओलंपियन श्रीराम बालाजी का अभियान पुरुषों के डबल्स में पहले ही खत्म हो गया था, जब भारतीय टेनिस खिलाड़ी और उनके ऑस्ट्रियाई जोड़ीदार नील ओबरलीटनेर दूसरे राउंड में अल सल्वाडोर के मार्सेलो अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पाविक से हार गए थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups