Kolhapur Crime: महाराष्ट्र में राज्य आबकारी विभाग (SED), कोल्हापुर डिवीजन (Kolhapur division) ने जिले के शाहूवाड़ी तहसील के अनुस्कुरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा निर्मित विदेशी शराब (seizing Goa-made foreign liquor) और एक ट्रक को जब्त किया है। जब्त की गई शराब और ट्रक की कुल कीमत लगभग 1.15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर एसईडी की भरारी टीम ने अनुस्कुरा घाट क्षेत्र में जाल बिछाया और एक संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से गोवा की बनी विदेशी शराब के 160 बॉक्स बरामद किए।
एसईडी टीम ने शराब की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया गया, जिसकी कुल कीमत 1.15 करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया उसकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर निवासी रंजीवन विरधरन विश्नोई (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब को कराड के रास्ते गुजरात ले जा रहा था। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jan 23 , 2026, 12:44 PM