Airtel Network Reaches Vidyasagar Setu: कोलकाता में विद्यासागर सेतु पर पहुंचा एयरटेल का नेटवर्क!

Thu, Jan 22 , 2026, 07:59 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने कोलकाता को हुगली से जोड़ने वाले विद्यासागर सेतु (दूसरे हुगली ब्रिज) पर निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुविधा शुरू कर दी है। यह पुल कोलकाता और हावड़ा के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण साधन है। एयरटेल वहां नेटवर्क मुहैया कराने वाली पहली कंपनी बन गयी है।

कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले तीन साल में उसने पश्चिम बंगाल में 5,250 से अधिक नये नेटवर्क साइट लगाये हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर कवरेज, तेज इंटरनेट और मजबूत नेटवर्क का अनुभव मिला है। यह परियोजना पश्चिम बंगाल सरकार, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर्स के सहयोग से पूरी की गयी है। एयरटेल ने पूरे पुल पर 1.3 किलोमीटर फाइबर लाइन बिछायी है और छह खंभों पर नेटवर्क एंटीना लगाये हैं, जिससे पूरे पुल पर लगातार नेटवर्क उपलब्ध है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा एयरटेल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अयान सरकार ने कहा कि यह परियोजना एयरटेल की तकनीकी क्षमता और स्मार्ट शहरों के लिए मजबूत नेटवर्क बनाने की सोच को दर्शाती है। यह पुल न सिर्फ यात्रियों के लिए, बल्कि आपात सेवाओं, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के लिए भी बहुत अहम है।
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सरकार के अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups